September 13, 2026

Dream that began in the streets of a village

Himanshi Maratha,
Dehradun, Uttarakhand

Since childhood, my heart has been beating to help others. But this heartbeat turned into action when it found a platform. I was in eighth grade. With support from TDH, HESCO formed a Green Club for children in my village. I joined the group and learnt to speak fearlessly without hesitation.

The Child Participation Workshop held in Delhi in 2015 completely transformed my thinking. In 2017, I became a member of the Youth Group and started working on small but important issues in the village like water, forest, and land. Gradually, group members recognized me as a leader.

In 2018, I was selected for the Ashoka Fellowship, which further boosted my confidence. In 2023, I joined the Uttarakhand Youth Network and reached the Youth for Social Action platform. Here, I had the opportunity to connect with like-minded youth from around the world. The impact of my efforts is clearly visible on the children in the village. They too are learning to understand the issues around them and speak up for themselves and their communities.

I believe that if I can do so much while living in a small village, other young people can too, and our efforts can bring about a big change in society. My journey continues—towards new platforms, new opportunities, and building a brighter future.

सपना जो गाँव की गलियों में शुरू हुआ

हिमांशी मराठा
देहरादून, उत्तराखंड

बचपन से ही मेरा दिल दूसरों की मदद करने के लिए धड़कता था। लेकिन इस धड़कन ने तब एक दिशा पाई, जब मुझे एक मंच मिला। मैं आठवीं कक्षा में थी। मेरे गाँव में TDH और HESCO ने बच्चों के लिए एक ग्रीन क्लब बनाया। मैं इस समूह से जुड़ी और बिना झिझक अपनी बात रखना सीखा।

2015 में दिल्ली में आयोजित बाल सहभागिता कार्यशाला ने मेरी सोच को पूरी तरह बदल दिया। 2017 में मैं यूथ ग्रुप की सदस्य बनी और गाँव के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दों—जल, जंगल और जमीन—पर काम करना शुरू किया। धीरे-धीरे समूह के सदस्यों ने मुझे एक लीडर के रूप में पहचानना शुरू किया।

2018 में मुझे अशोका फेलोशिप के लिए चुना गया, जिसने मेरे आत्मविश्वास को और बढ़ाया। 2023 में मैं उत्तराखंड यूथ नेटवर्क से जुड़ी और Youth for Social Action के मंच तक पहुँची। यहाँ मुझे दुनिया भर के समान विचारधारा वाले युवाओं से जुड़ने का अवसर मिला। मेरे प्रयासों का प्रभाव गाँव के बच्चों पर भी स्पष्ट दिखाई देने लगा है। वे भी अपने आसपास के मुद्दों को समझना और अपने तथा अपने समुदाय के लिए आवाज़ उठाना सीख रहे हैं।

मेरा मानना है कि अगर मैं एक छोटे से गाँव में रहते हुए इतना कुछ कर सकती हूँ, तो दूसरे युवा भी ऐसा कर सकते हैं। हमारी कोशिशें समाज में बड़ा बदलाव ला सकती हैं। मेरा सफर अभी जारी है—नए मंचों, नए अवसरों और एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में।